तरवारा के श्री नगर स्थित पोखरे में डूबने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

0

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर पोखरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। मौत की खबर मिलते हैं परिजनों में कोहराम मच गया वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। मृत युवक सानी बसंतपुर गांव निवासी स्व. भोला सिंह का पुत्र पहाड़ी सिंह है। युवक अपने परिवार का कमाऊ सदस्य था। मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा श्रीनगर चंवर स्थित खाड़ी की सफाई के लिए 10 से 15 मजदूरों को काम करने के लिए लगाया गया था। इसके बाद अपने साथी मजदूरों के साथ वह नहाने चला गया।पोखरे में नहाने के लिए गए सभी मजदूर बाहर आ गए।

जब पहाड़ी सिंह बाहर नहीं आया तो उसके साथ पोखरे में नहाने गए मजदूर खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन के बाद लोगों ने पोखरे से शव को बाहर निकाला। वही मजदूर के मौत की सूचना मिलते ही ठेकेदार घर छोड़कर फरार हो गया।इसके बाद लोगों में कई तरह की चर्चाएं होने लगी। इस संबंध में जी. बी. नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पोखरे में डूबने से युवक की मौत की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।