सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, एक घायल

0
accident

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के सोनबरसा में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिसमें एक घायल ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाने के क्रम में दम तोड़ दिया जबकि दूसरे घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक महाराजगंज थाना क्षेत्र के करसौत गांव निवासी आदित्य सिंह है। जबकि दूसरा उसी गांव का अभिषेक कुमार है। मामले में बताया जाता है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र करसौत निवासी आदित्य सिंह और अभिषेक कुमार अपनी बाइक से महाराजगंज से सिवान आ रहे थे तभी किसी अज्ञात गाड़ी ने इन्हें टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर इनकी बाइक पास में एक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गये। घायल अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल में लाया गया जहां आने के क्रम में आदित्य सिंह की मौत हो गई जबकि अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज चला रहा है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali