रघुनाथपुर में सरपंच के 16 पदों के लिए 103 प्रत्याशी

0
  • चुनाव चिन्ह के साथ जनता के दरबार में लगा रहे हैं हाजिरी
  • जीत के बाद सभी लोगों के साथ न्याय का दिला रहे भरोसा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रत्याशी अपना चुनाव अभियान तेज कर दिए हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अन्य सभी पदों के उम्मीदवारों की तरह सरपंच पद के उम्मीदवार भी अपने चुनाव चिन्ह वाले पंपलेट के साथ जनता के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। सभी 16 पंचायतों में इस पद के लिए कुल 103 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें करसर पंचायत से माधुरी कुमारी, कमला देवी, सुमिता देवी व शीला देवी, कुशहरा पंचायत से शिव शंकर साह, गोरखनाथ यादव, हरेराम यादव, राजन कुशवाहा, मलीह हैदर, अशरद अली सिद्दकी, गंगा सागर और अली अख्तर, खुजवां पंचायत से रीमा देवी, सुनीता देवी, सरोज देवी, गीता देवी, चांदनी खातून व सीमा देवी, गभीरार पंचायत से सुनील कुमार ठाकुर, बादशाह ठाकुर, मंजू देवी, दिलीप ठाकुर, मो. अशरफ व कृष्ण शर्मा, गोपीपतियांव पंचायत से ब्रजनंदन साह, सत्यदेव शर्मा, राधेश्याम साह व केशव साह, चकरी पंचायत से पुतुल देवी, सरस्वती देवी, मतुरन देवी, कमलावती देवी, रोजायदा खातुन, शमीमा खातुन व शैल कुमारी देवी, टारी पंचायत से निर्मला देवी, बीना कुंवर, सुनीता देवी, निर्मला देवी व ज्ञान्ती देवी, दिघवलिया पंचायत से फौजदार राम, रामानंद राम, रवीन्द्र राम, चंद्रवंशी राम और जयश्री राम, नरहन पंचायत से द्वारिका पांडेय, रवीन्द्र सिंह, अनिल कुमार मिश्र, सत्यनारायण दुबे व सुखदेव यादव, निखती कला पंचायत से रत्नेश्वर सिंह, जयप्रकाश सिंह, केशव चौबे, सत्येन्द्र राय व अजय प्रताप सिंह, पंजवार पंचायत से गीता देवी, कृष्णा प्रसाद, रवीन्द्र सिंह, विजय राय, राम सूरत सिंह, अर्जुन दुबे, तसउवर हुसैन, पंकज कुमार सिंह व कामेश्वर सिंह, फुलवरिया पंचायत से शिवपति देवी, राधा देवी, लालती देवी, मालती देवी, सिवानी देवी व कुंती देवी, बड़ुआ पंचायत से रेनु देवी, रागनी देवी, ज्ञान्ती देवी, संगीता देवी, सरस्वती देवी और ज्ञान्ती देवी, रघुनाथपुर पंचायत से माला देवी, सुनिता देवी, गीतांजली देवी, शकुंतला देवी, चिंता देवी, गुड़िया देवी व मुस्तखरीना देवी, राजपुर पंचायत से रामचन्द्र तुरहा, हरेन्द्र बारी, काशीनाथ साह, वीणा देवी, पंकज कुमार प्रसाद, उमरावती देवी व हृदया ठाकुर और संठी पंचायत से रंजीत कुमार सिंह, रामपति सिंह, संजय सिंह, अश्विनी कुमार, देवेन्द्रनाथ पांडेय, प्रियंका देवी, विजय सिंह, सत्येन्द्र सिंह, फतेह बहादुर सिंह, अनिता देवी व ओमप्रकाश सिंह शामिल हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali