अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 137 वां स्थापना दिवस एवं सेवादल का 99 वां स्थापना दिवस मनाया गया

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला अध्यक्ष डॉ विधु शेखर पांडे की अध्यक्षता में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 137 वां स्थापना दिवस एवं सेवादल का 99 वां स्थापना दिवस मनाया गया| इस अवसर पर सेवा दल प्रमुख मथुरा पंडित ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया और जिला अध्यक्ष ने पार्टी का झंडा फहराया| कार्यक्रम वंदे मातरम् गान से प्रारंभ हुआ और अध्यक्ष के भाषण के बाद जन गण मन राष्ट्र गान से समाप्त हुआ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ पांडे ने देश के आजादी की लड़ाई के लिए कांग्रेस की स्थापना के इतिहास का विस्तार से वर्णन किया| डॉ ए ओ ह्यूम दादा भाई नौरोजी और वाचा साहब के द्वारा जो संगठन भारतवर्ष की आजादी के संघर्ष के लिए अस्तित्व में आया उस समय की सभी आजादी के लिए दीवानी शक्तियों ने कांग्रेस पार्टी में अपने को विलय कर दिया|

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

क्रमशः संघर्ष के बाद हम 1947 में हम आजाद हुए| आज की परिस्थिति में देश गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है |सांप्रदायिक और विघटनकारी ताकतें आज की सरकार का संरक्षण पा कर हमारी सनातन सभ्यता और संस्कृति को छिन्न-भिन्न करना चाहती है और अपनी विभेद कारी नीतियों से देश को तोड़ रही है।आज के दिन कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया की वे देश के संविधान की रक्षा करेंगे और इन विध्वंस कारी ताकतों को समाप्त कर देश में सर्वधर्म समभाव की सरकार लाएंगे।इस अवसर पर शिवधारी दुबे ,रमाकांत सिंह ,हाफिज जुबेर , जावेद अली, जेपी दुबे , डा. रुदल बागी ,गणेश राम, नीरज यादव, सैयद गुलाम मेहंदी, मेराज अहमद ,मथुरा पंडित, कौसर इमाम रिजवी ,जवाहर भाई, ईद मोहम्मद विरेंद्र यादव ,डॉ सूर्य देव यादव आदि ने सक्रिय रुप से भाग लिया।