कलश यात्रा के साथ 51 कुंडीय महायज्ञ आरंभ

0
kalash yatra in siwan

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के गांधी मैदान में गायत्री परिवार द्वारा चल आयोजित 51 कुंडीय महायज्ञ को ले सोमवार को बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में महिला-पुरुष शामिल थे।कलश यात्रा यज्ञ स्थल चलकर बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड, थाना रोड, डीएवी मोड़ विभिन्न मार्ग होते हुए दाहा नदी से जल भरकर पुन: वापस लौटी। इस दौरान जयकार से पूरा माहौल गूंज उठा। यह यज्ञ 27 दिसंबर तक चलेगा। आयोजकों ने बताया कि इसको लेकर गांधी मैदान में 51 कुंड बनाए गए हैं। यह यज्ञ विश्व शांति के लिए आयोजित किया जाता है। मंगलवार की सुबह 8 बजे से 11 बजे तक देव पूजन, गायत्री महायज्ञ दोपहर 3 बजे से चार बजे तक कार्यकर्ता गोष्ठी,26 दिसंबर को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, 27 दिसंबर को यज्ञ की पूर्णाहूति एवं टोली की विदाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali