तेजस्वी की इफ्तार पार्टी में CM नीतीश का सामना होते ही चिराग ने छूए पैर, सियासी अटकलें तेज

0

पटना: आज राबड़ी आवास पर इफ्तार पार्टी के आयोजन में मुख्यमंत्री नीतीश ने शिरकत की है। इस दौरान लोजपा नेता और जमुई सांसद चिराग पासवान भी पहुंचे हैं। बता दें कि जैसे ही उनका मुख्यमंत्री से सामना हुआ। उन्होंने पैर छूकर सीएम का आशीर्वाद लिया। चिराग पार्टी में अपने कुर्सी पर बैठे थे। मुख्यमंत्री के आगमन के कुछ देर बाद चिराग की नजर नीतीश कुमार पर पड़ी। वैसे ही वह उठे और उनके पास जाकर पैर छुआ और आशीर्वाद लिया। चिराग और मुख्यमंत्री के इस जेस्चर से ,सियासी अटकलें भी तेज हो गई है। एक तो मुख्यमंत्री का इफ्तार पार्टी में शामिल होना। चिराग पासवान का उनका पैर छूना। ये सब काफी कुछ बयां कर रहा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बता दें कि आज तेजस्वी यादव ने आवास पर इफ्तार पार्टी रखी है। जिसमें कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत दी है। राजद के सारे विधायक नेता पार्टी में पहुंचे हैं। भाई वीरेंद्र और राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह भी पार्टी भी मौजूद हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनकी मां राबड़ी देवी की तरफ से नीतीश कुमार को भी इफ्तार पार्टी के लिए न्योता भेजा गया था। जिसे स्वीकार किया है।

कयास लगा जा रहा कि राजद के साथ मिलकर जदयू बिहार से भाजपा री छुट्टी कर सकती। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों पार्टी आमने सामने हैं। हालांकि इसे बीजेपी पर मुख्यमंत्री नीतीश का प्रेशर पॉलिटिक्स भी बताया जा रहा। वहीं आज राजद प्रमुख लालू यादव को भी रांची हाईकोर्ट से जमानत मिली है। जिसे लेकर पार्टी में चार चांद लग गया है। ऊपर से मुख्यमंत्री का आगमन भी बीजेपी के लिए कई इशारा दे रहा।