बिहार में बाढ़ बनेगा नया जिला….CM ने लोगों से बोला-घबराइए नहीं….आप लोग जिला बनिएगा…..

0

पटना: बिहार का 39वां जिला बनेगा बाढ़। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की। रविवार को CM जैसे ही अपने पुराने संसदीय क्षेत्र बाढ़ पहुंचे काफी भावुक हो गए। अपने लोगों के बीच पहुंचकर उन्होंने अपनी पुरानी बातों को याद किया। उन्होंने कहा, ‘जब मैं सांसद-विधायक था तो यहां बार-बार आता था। घूमता था, लोगों से मिलता था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसी बीच किसी ने उनको याद दिला दिया कि बाढ़ को जिला बनाना है। फिर मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक रूप से यह ऐलान कर दिया कि घबराना नहीं है बाढ़ जिला बनेगा। अब उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कैबिनेट में बाढ़ को जिला घोषित कर दिया जाएगा। बाढ़ के साथ-साथ बगहा को भी जिला घोषित किया जा सकता है।

नीतीश कुमार ने कहा, ‘मैं कई बार सोचता था कि अपने क्षेत्र में आकर आप लोगों से मिलू, लेकिन वक्त के अभाव में ऐसा नहीं हो पाया। बता दें, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संसदीय यात्रा बाढ़ लोकसभा क्षेत्र से शुरू हुई थी। वह 1989 में पहली बार यहां से सांसद चुने गए और 1999 तक लगातार पांच बार जीते। 2004 में वे राजद के विजय कृष्ण से हार गए। हालांकि, 2005 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए। 2008 में परिसीमन के दौरान बाढ़ लोकसभा क्षेत्र का अस्तित्व ही समाप्त हो गया।