पचरुखी में भव्य मंदिर के तर्ज पर बन रहा पंडाल

0

पांच लाख की लागत से बन रहा पंडाल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड के भवानी मोड़ पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण पूजा समिति की देखरेख में शुरू कर दिया गया। इस पंडाल में मां काली की प्रतिमा का भी निर्माण कराया जा रहा है। बनारस से आए कारीगर पूजा पंडाल को भव्य रूप देने में दिन रात जुटे हैं। वहीं कोलकाता से आए मूर्तिकार भी मां काली की आकर्षक प्रतिमा बनाने में जुटे हैं। पूजा समिति के सदस्य भीम सिंह ने बताया कि यहां 1982 से नवरात्र में पूजा पंडाल स्थापित कर मां काली की पूजा अर्चना की जाती है। हर साल देश के प्रसिद्ध स्थलों के रूप में पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाता है। इस बार पंडाल बनाने में पांच लाख रुपये की लागत आ रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

समिति सदस्य सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि भव्य पूजा पंडाल बनाने के साथ ही पूजा अर्चना के लिए यहां आने वाले लोगों को कोई परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा। महिला तथा पुरुषों के लिए अलग अलग प्रवेश तथा निकास द्वार बनाया जाएगा। पूजा पंडाल सहित सड़क के किनारे रंग-बिरेंगे झालर लगाए जाएंगे। पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। बाहर से बुलाए गए कलाकार अपना कार्यक्रम पेश करेंगे। पूजा पंडाल में मंदिर की मनमोहक छटा दिखेगी। 50 फीट ऊंचे इस पूजा पंडाल तथा आसपास के इलाके को एलइडी लाइट से रोशन किया जाएगा। पूजा पंडाल आने वाले रास्तों पर भी रंग बिरंगे झालर रोशनी बिखेरेंगे।