आंदर: विद्यालयों में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जीवनी पर हुई चर्चा

0
maulana aabdul kalam

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को पूर्व शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम की जीवनी पर चर्चा की गई। इस मौके पर शिक्षकों ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की जीवनी से बच्चों को अवगत कराया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। जानकारी के अनुसार राजकीय मध्य विद्यालय पतार में प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार सिंह, मध्य विद्यालय असांव में जाहिद हुसैन अंसारी, बालिका मध्य विद्यालय आंदर में सुभाष सिंह, उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय अर्कपुर में प्रधानाध्यापक अमरनाथ यादव एवं उत्क्रमित मध्य सह उच्च विद्यालय बरवां में प्रधानाध्यापक राममनोहर पाठक के नेतृत्व में प्रार्थना सत्र में मौलाना अबुल कमाल आजाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। इस मौके पर शिक्षक कमाल अहमद, विनोद कुमार सिंह, रामसागर सिंह, निरुपमा देवी, मुकेश सिंह, वशिष्ठ नारायण यादव, पुष्पा कुमारी, लक्ष्मी रानी, मीना देवी, प्रीति राय समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali