आस्था : तरवारा बाजार में गूंज उठा है हमनी के छोड़ी के नगरिया नु हो कहवा जयेबू ए माई, तुही त हउ मोहे महतरिया नु हो कईसे करी हम बिदाई

0
  • आस्था के भीड़ को रौनक बढ़ा रहा है एकता दल पूजा समिति
  • पुरानी बाजार समेत सभी मुख्य मार्गों में श्रद्धालुओं का लगा हुआ है तांता
  • श्री श्री 108 श्री, श्री लकड़िया जी महाराज अपने छाती पर लिए हुए हैं कलश

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
पचरुखी प्रखंड के तरवारा बाजार में शारदीय नवरात्रि काे लेकर चहुंओर वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इसको लेकर जगह-जगह विभिन्न संस्कृतियों व स्वरूपों को समेटे आकर्षक पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इन पूजा पंडालों में शनिवार को शारदीय नवरात्र के सप्तमी के दिन मां का पट खुलते और मां अपने श्रद्धालुओं को दर्शन देने के बाद,मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की जन सैलाब उमड़ पड़ी है।इस दौरान कर्णप्रिय ध्वनि, देवी गीतों जैसे हमनी के छोड़ी के नगरिया नु हो कहवा जयेबू ए माई, तुही त हउ मोहे महतरिया नु हो कईसे करी हम बिदाई आदि देवी गीतों से वातावरण गूंजायमान हो रहा है।पूजा अर्चना के दौरान पूरा बाजार श्रद्धालुओं की भीड़ से उमड़ पड़ा है।शाम के समय में बाजार की रौनक बढ़ते चली जा रही है।देर रात्रि तक बाजार के कई हिस्सों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है।सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ लेने के लिए श्रोताओं की भीड़ खूब उमड़ रही है।सबसे ज्यादा रौनक बाजार के बड़हरिया रोड अवस्तिथ एकता दल दुर्गापूजा सेवा समिति द्वारा बनाए गए भब्य पंडाल आस्था के बीच खूब सुशोभित कर रहा है।संध्या के समय यहां का नजारा कुछ अलग दिख रहा है।एकता दल दुर्गा पूजा समिति के सदस्य,मंजीत कुमार सिंह, सुमन सिंह,मंटू सिंह,अरविंद कुमार गुप्ता,संतोष साह, गुरुचरण साह, समेत सभी सदस्य पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2023 10 23 at 12.02.38 PM 1

पंचायत समिति प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह पर्व आस्था का प्रतीक है और हमारे बाजार की शुरू से हीं परंपरा रही है कि यहां गंगा जमुनी एकता की तहजीब देखी जाती है।वहीं बबलू सिंह ने कहा कि मेले में आने जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए कमेटी के सारे सदस्य लगे हुए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई महसूस ना हो सके।वहीं महाराजगंज रोड के पुरानी बाजार में सुरेश प्रसाद जायसवाल के नेतृत्व में एक भब्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है।पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा के पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है।वहीं बसंतपुर रोड में पूजा समिति के सदस्यों ने एक भब्य पंडाल का निर्माण कराकर पूजा अर्चना की शुरुआत की है।यहां भी मां की प्रतिमा की स्थापना की गई है।पूजा को सफल बनाने में धर्मेंद्र कुमार साह, कंचन कुमार कुशवाहा,छट्ठू खरवार,विनोद खरवार,डॉ मुकेश कुमार गिरी,विनय कुमार सोनी, पवन कुमार साह,रुदल साह,राघो जी प्रसाद,इंजीन प्रसाद,राहुल गिरी,आदि समेत कमेटी के सभी सदस्य लगे हुए हैं।वहीं तरवारा बाजार के गंडक नहर के समीप श्रीवास्तव हार्डवेयर के बैनर तले एक भब्य मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है यहां भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा है।

सिवान रोड में सिंह हार्डवेयर के बैनर तले एक भब्य पंडाल में श्री श्री108 श्री,श्री लकड़िया बाबा जी महाराज अपने छाती पर कलश लिए हुए हैं जो एक भक्तिमय माहौल के बीच शोभा बढ़ा रहा है।यहां भी पूजा अर्चना के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।पूजा को सफल बनाने में शंकर हार्डवेयर के व्यवस्थापक श्री ओमप्रकाश जी पटेल, लाल बहादुर सिंह जी, श्री टुनटुन प्रसाद,चंदन ट्रेडर्स के व्यवस्थापक चंदन कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार गुप्ता समेत सभी सदस्य लगे हुए हैं।वहीं सिवान रोड के शिवम वस्त्रालय के समीप धर्मेंद्र सिंह पटेल एवं अन्य पूजा समिति सदस्यों के द्वारा एक भब्य मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां भी मां दुर्गा के पूजा अर्चना के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। पूजा को सफल बनाने में धर्मेंद्र सिंह पटेल, टुनटुन सिंह, नरेश सिंह समेत कमेटी के सभी सदस्य लगे हुए हैं।वहीं पचरुखी रोड में भी एक भब्य पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।

यहां भी श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ रहा है।वहीं तरवारा बाजार के इंदिरा चौक अवस्थित,स्थापित मां दुर्गा के मंदिर को भी पूजा अर्चना के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया है।मां दुर्गा के मंदिर में बज रहे भक्ति गीत से चारों तरफ का वातावरण शुद्ध कर रहा है।श्रद्धालुओं की सेवा में पुजारी सुधाकर दुबे लगे हुए हैं।मां दुर्गा के मंदिर में श्रद्धालु पूजा अर्चना कर अपनी-अपनी मुरादे मांग रहे हैं। तरवारा बाजार के कूर्म टोला निवासी श्रद्धालुओं में क्रमशः समाजसेवी अर्जुन सिंह, सुग्रीव सिंह, अनिल सिंह, विकास कुमार गुप्ता, विक्की कुमार गुप्ता, राजन कुमार गुप्ता, गणेश कुमार गुप्ता, अनूप कुमार गुप्ता, विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मां दुर्गा के मंदिर में पूजा अर्चना के बाद सभी  भक्तों की माता रानी उनकी मनोकामना को पूर्ण करती हैं। वहीं पंचायत के पूर्व मुखिया कुंती देवी ने कहा कि यह मंदिर हम लोगों के आस्था का प्रतीक है।

यहां से पूजा अर्चना के बाद हम सभी के लोग अपने-अपने शुभ काम की शुरुआत करते हैं।इसके अलावा क्षेत्र के फ़खरुद्दीनपुर, सलारगंज, दीनदयालपुर, डुमरा बाजार, जगदीशपुर, कर्णपुरा, शंकरा, आदि जगहों पर भी मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। जहां पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उम्र पड़ा है।वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से जीबी नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री अखिलेश कुमार समेत थाने के सभी पुलिस पदाधिकारी अतिरिक्त पुलिस बलों के साथ क्षेत्र में सघन गश्त कर रहे हैं।सभी जगह पर पूजा अर्चना के दौरान दोनों समुदाय के लोगों में गंगा जमुनी तहजीब देखी जा रही है जो सराहनीय है। यहां बताते चले की तरवारा बाजार में मां दुर्गा का विसर्जन तेरस के दिन होना सुनिश्चित है।इस दिन यहां पर मेले का आयोजन किया जाता है और रात भर तरवारा बाजार के सभी मुख्य मार्गो में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जहां हजारों की तादाद में श्रोता पहुंचकर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाते हैं।