दारौंदा के अरविंद की सूडान में हत्या के बाद विनोद से संपर्क नहीं होने से स्वजन चिंतित

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के कौथुआ सारंगपुर के पिरही टोला निवासी अरविंद साह की हत्या दो जुलाई को सूडान के ओमडुरमैन में कर दी गई। उसकी मौत के एक सप्ताह होने बाद भी उसका शव लाने का कोई पहल नहीं हुआ। वहीं इस घटना के बाद अरविंद साह के मित्र थाना क्षेत्र के चकरी निवासी रघुनाथ साह के पुत्र विनोद कुमार साह का संपर्क उसके परिवार वालों से तीन जुलाई से ही टूट गया है। इससे विनोद के स्वजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। बताया जाता है कि सूडान के ओमडुरमैन में अरविंद साह को अरबी भाषा नहीं बोलने पर वर्दीधारी जवानों ने उसके गले एवं कंधे पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके मित्र विनोद साह ने बताया कि हम लोग एक सुरक्षित जगह पर हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इतना बताने के बाद मोबाइल से संपर्क टूट गया। इसके बाद स्वजन लगातार संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। वाट़्सपस पर मैसेज किया गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घटना के बाद उसके स्वजन काफी चिंतित हैं। वहां गृह युद्ध जैसे हालात को देखते हुए विनोद साह की पत्नी पुष्पा देवी सहित अन्य स्वजन सूडान से उसे वापस लाने की मांग कर रहे हैं। जैसे- जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे स्वजनों की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं अरविंद साह की पत्नी किरण देवी, पिता बच्चा साह, भाई प्रदीप साह, मां सुमित्रा देवी सहित अन्य स्वजन अरविंद का शव लाने के लिए पदाधिकारी एवं नेताओं के सहयोग से विदेश मंत्रालय तक संपर्क बनाए हुए हैं। वहीं चकरी निवासी विनोद साह के स्वजन विनोद के सूडान से सुरक्षित वापस लाने की मांग कर रहे हैं। वहीं घटना के बाद सूडान भेजने वाला चकरी निवासी एजेंट अमित कुमार सिंह से भी स्वजनों का संपर्क नहीं हो पा रहा है।