सिवान में शर्तों के साथ खुल गये सभी होटल, रेस्टोरेंट व धार्मिक स्थल

0
temples-and-restaurant

एक बार में एक ही श्रद्धालु जा सकेंगे मन्दिर के अन्दर

परवेज अख्तर/सिवान :- शर्तों के साथ से मंदिरों मस्जिदों गिरजाघर गुरुद्वारा में आज से पूजा इबादत प्रेयर शुरू हो गई। लेकिन किसी बड़ा धार्मिक आयोजन और शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा। शहर के मंदिरों में आज घंटा का स्वर गुंजा और एक-एक व्यक्ति करके मंदिरों में प्रवेश की अनुमति दी गई उधर मस्जिदों में भी शर्तों के साथ नमाज अदा की गई। सभी मंदिरों, मस्जिदों, होटलों और रेस्टोरेंट या अन्य जगहों पर सफेद पेन्ट या चुने से घेरा एक मीटर की दुरी पर बनाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सेनेटाइजर तथा मास्क का प्रयोग अतिआवश्यक होगा। मंदिर तथा मस्जिद में एक बार मे एक ही श्रद्धालु को जाने की अनुमति हैं। रघुनाथपुर संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार ऑनलॉक 1 में आज से लगभग सभी दुकानों को खोलने की छूट मिल गई है।रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत कंटेनमेंट जोन पंजवार व टारी बाजार को छोड़कर प्रखण्ड के सभी बाजार एवं देहात के दुकानों के लिए प्रखण्ड प्रचार प्रसार-कोषांग प्रभारी सह कृषि सलाहकार नवीन पाण्डेय ने सूचना जारी करते हुए कहा कि आज से धार्मिक स्थलों पर पुजा-पाठ सोशल डिस्टेंस के साथ किया जा सकता है। जिसमे सामुहिक कीर्तन तथा अन्य गतिविधिया नहीं होंगी।

धार्मिक स्थलों पर किसी भी तरह के प्रसाद का वितरण नहीं करना है। मुर्ति, वस्त्र या पुजन सामग्री को सिर्फ पुजारी या स्थल प्रधान ही अपने हाथों से छू सकेंगे या इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही रात के 9 बजे से सुबह के 5 बजे तक सभी जगह कर्फ्यू लागु रहेगा। मालूम हो कि प्रखण्ड क्षेत्र के रत्नब्रह्म स्थान गभीरार में शुक्रवार व सोमवार को हजारो की तादाद में भक्त बाबा के दर्शन को आते है।और मेले जैसा नजारा देखने को मिलता है।आज सोमवार को मन्दिर व्यवस्थापको द्वारा पूजा करने आये श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए पूजा पाठ करवाई गई।