आंदर: बीडीओ होंगे समन्वय समिति के सचिव करेंगे सभी विभागों का पर्यवेक्षण

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित राज्य सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा बीडीओ कुणाल कुमार को कई बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ ही प्रखंडों में समन्वय समिति का गठन कर बीडीओ को उसका सचिव बनाया गया है। बीडीओ प्रखंड स्तर पर सभी विभागों का पर्यवेक्षण करेंगे। साथ ही इसकी प्रगति रिपोर्ट विभाग को समय-समय पर भेजेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा इसके लिए जारी किए गए पत्र में यह बताया गया है कि प्रखंड स्तर पर पदस्थापित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा उनके अधिकार क्षेत्र के निर्धारण के लिए प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति आवश्यक है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

विभाग द्वारा समिति के सदस्यों की सूची भी स्पष्ट कर दी गई है। सूची के अनुसार बीडीओ को समिति का सचिव तथा सीओ, सीडीपीओ, स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, बीपीआरओ, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी(जीविका), मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, सहायक अभियंता व जिला पदाधिकारी के प्रतिनिधि (वरीय उपसमाहर्ता) को समिति का सदस्य बनाया गया है। इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी किए गए निर्देशों को सभी विभाग के स्थानीय पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।