आंदर: जयजोर में वार्ड 14 से सुनैना देवी विजयी

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के जयजोर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में वार्ड पद पर हुए उपचुनाव का मतगणना के बाद सुनैना देवी विजयी घोषित की गईं। बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी कुणाल कुमार ने बताया कि सुनैना देवी को 189 मत तथा उनके प्रतिद्वंद्वी मीना देवी को 177 मत मिले।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

इस प्रकार सुनैना देवी 12 मतों से विजयी घोषित की गई। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी वीरेंद्र प्रसाद केसरी, प्रखंड नाजिर विजय कुमार, अंचल नाजिर विनोद कुमार राम, पंचायत सचिव अंगद कुमार, कार्यपालक सहायक मंटू कुमार भगत आदि उपस्थित थे।