आंदर: जानलेवा साबित हो रहा असांव-दरौली नहर का ध्वस्त पुल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के असांव- दरौली मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली गहिलापुर नहर पर बना पुल जानलेवा साबित हो रहा है। इस पुल से असांव, आंदर, दरौली, गुठनी जाने वाली कई छोटी-बड़ी और भारी वाहन गुजरती हैं। पुल की सुरक्षा दीवार (रेलिंंग) कई वर्ष पूर्व टूट चुकी है। अब देखरेख के अभाव में पुल भी ध्वस्त हो चुका है। इस कारण इस रास्ते से गुजरने पर कभी कोई दुर्घटना का शिकार हो सकता है। इसकी शिकायत करने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पुल से होकर काफी संख्या में बड़ी वाहन गुजरती हैं। पुल की रेलिंग नहीं होने से कभी भी वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। ज्ञात हो कि रात के अंधेरे में कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होते-होते बचे हैं। वहीं वाहनों से बचने के लिए पैदल चलने वाले लोग भी बड़े वाहन के आने पर उसे बचने के लिए सड़क किनारे खडे़ होते हैं। इससे उनमें खतरा बना रहता है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत करने के बावजूद भी इसका सुधी लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पुल की सुरक्षा दीवार शीघ्र (रेलिंंग) बनवाने की मांग की है।