आंदर: महिलाओं की समस्या सुनने को ले महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना परिसर में बुधवार से महिलाओं की समस्या सुनने के लिए महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ कर दिया गया है। यह जानकारी देेते हुए थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि महिला हेल्प डेस्क पर एक महिला पुलिस पदाधिकारी एवं दो महिला पुलिस जवान की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि अपनी परेशानी लेकर जो महिलाएं थाना आती हैं वह पुरुष पुलिस पदाधिकारी के समक्ष अपनी बात सहजता से नहीं रख पाती हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

वे अपनी बात महिला पुलिस पदाधिकारी के समक्ष ठीक से रख पाएंगी। महिला पुलिस पदाधिकारी सही तरीके से उनकी बात सुनेंगी। पीड़ित महिला की बात सुनना एवं समझना उसके लिए पहला न्याय होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र की महिला अपनी समस्या महिला हेल्प डेस्क के पदाधिकारियों से खुले किताब की तरह बता सकती हैं।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here