जिले में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज

0

तीसरे चरण में अबतक जिले में मिल चुके हैं कोविड-19 के सात मरीज

परवेज अख्तर/सिवान: कोविड-19 जिले में अब धीरे-धीरे अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। रविवार को भी जांच के दौरान एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके बाद हड़कंप मचा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अबतक महिला का ट्रैवेल हिस्ट्री का पता नहीं चल सका है। एक कर्मी ने बताया कि महिला का आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच की गयी थी, जिसके बाद पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है। एक के बाद एक मरीजों के मिलने के कारण विभाग सर्तक है और महिला के संपर्क में आने वालों की पहचान की जा रही है। विभागीय जानकारी के अनुसार कोरोना के इस तीसरी लहर में जिले में कुल सात पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से सबसे अधिक मैरवा प्रखंड के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

अबतक ऑक्सीजन प्लांट को नहीं मिल सके टेक्नीशियन

देश में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना मरीजों ने चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं। हर तरफ इससे निपटने को लेकर साधन जुटाए जा रहे हैं। वहीं जिले में कई ऐसी सुविधाएं हैं जिनका संचालन टेक्नीशियन के अभाव में बंद है। उनमें से एक ऑक्सीजन प्लांट भी है। विभागीय जानकारी के अनुसार ऑक्सीजन की समस्या से निजात के लिए जिले में दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं।

क्या कहते हैं सिविल सर्जन

सिविल सर्जन ने बताया कि कोविड-19 के तीसरे चरण को लेकर विभाग सर्तक है। सभी प्रखंडों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर लोगों की कोविड जांच करायी जा रही है। रविवार को आरटीपीसीआर जांच में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।