असांव: बदमाशों ने युवक को मारी गोली

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के कांधपाकड गांव स्थित झरही बांध के समीप गुरुवार की शाम अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल काे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

घायल की पहचान ऊधो रामपुर गांव निवासी नागेंद्र कुमार राम के रूप में हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि नागेंद्र कुमार राम को कुछ युवक रुपया देने का झांसा देकर बाइक पर बैठाकर कांधपाकड़ गांव स्थित बांध पर ले गए थे जहां किसी बात को लेकर उनलोगों के बीच नोकझोंक हुई। नोकझोंक के बाद बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

गोली उसके दाएं जांघ में लगी। उसके शोर मचाने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचते तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी तथा घायल को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामलें की जांच की जा रही है। जांच के प्रथम दृष्टया में जानकारी मिली है कि घायल के दोस्त ने ही किसी विवाद को ले घटना को अंजाम दिया है।