बड़हरिया: मांगों को ले आशा ने किया प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया आशा ने अपनी नौ सूत्री मांगों को ले शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष माया देवी ने की। आशा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रैली निकाल प्रखंड कार्यालय पहुंच धरना पर बैठ गई। आशा का कहना है कि उनके धरना प्रदर्शन के 17 दिन बीत गए, लेकिन उनकी मांगों को ले विभाग की नींद नहीं खुल रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

उनका कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व में घोषणा की थी कि आशा का मानदेय बढ़ाया जाएगा, लेकिन अब तक कोई मानदेय नहीं बढ़ाया गया। वे अपनी मांगों से संंबंधित नारा लगाते हुए प्रशासन से मांग पूरी करने की मांग की तथा मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहने की बात कही। इस मौके पर गीता कुमारी, मालती देवी, फूलमती देवी, प्रभावती देवी, शीला देवी, बिंदा देवी, नीतू देवी, किरण देवी, अनीता देवी आदि आशा उपस्थित थीं।