बड़हरिया: प्रधानाध्यापक के निधन पर शोक

0
Dead Body

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के आलमपुर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राम अवतार चौधरी का निधन मंंगलवार को सदर अस्पताल में हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उनके निधन से शिक्षण कर्मियों में शोक व्याप्त है। शिक्षक के पुत्र योगेंद्र चौधरी ने बताया कि उनका हृदयगति रुकने से उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वे बड़हरिया प्रखंड के मध्य विद्यालय पहाड़पुर से दिसंबर 2012 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन पर पत्नी अनारकली देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को चार पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। उनके निधन पर सुनीत चौधरी, नागेंद्र कुमार आदि ने शोक व्यक्त किया है।