बड़हरिया: आंगनबाड़ी सेविका संघ की बैठक में सरकार के प्रति दिखी नाराजगी

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में रविवार को बिहार प्रदेश आंगनबाड़ी केंद्र संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुमित्रा देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा पांडेय ने कहा कि बिहार सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जो बिल्कुल गलत है। बिहार सरकार की आंख पर लगी पट्टी को हटाने के लिए संघ ने अक्टूबर के प्रथम सप्ताह से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बड़हरिया परियोजना अवैध वसूली में बिहार के नंबर वन पर चल रहा है। यहां तीन से 5000 तक विभिन्न मद की वसूली की जा रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि अगस्त में सेविकाओं को दी जाने वाली चावल के करीब डेढ़ सौ क्विंटल चावल का घोटाला सामने आया है। इसकी जांच की मांग संघ मुख्यमंत्री और राज्यपाल से करेगी। इस मौके पर सुशीला कुमारी, सविता देवी, सविता देवी, लीलावती देवी, विवाह कुमारी सहित काफी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थीं।