बड़हरिया: नीलगाय के उत्पात से किसान चिंतित

0
nilgaye

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों कें नीलगायों के उत्पात से किसान चिंतित हैं। नीलगाय उनकी खेत में लगे धान, मक्का, अरहर, सब्जी आदि फसल को बर्बाद कर दे रही हैं। दिन में तो नीलगाय खाली जमीन में चली आती है, लेकिन जैसे ही रात होता है, वो झुंड में धान और मक्का की खेतों में भीड़ जाती है। बताया जाता है कि नवलपुर, सावना, कैलगढ़, सुंदरपुर, बालापुर, सदरपुर, हथिगाई सहित गावों के खेतों में लगे धान और मक्के के फसल को बर्बाद कर दे रही हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस कारण किसान समूह बनाकर रतजगा करने को मजबूर हो रहे हैं। नवलपुर के किसान उमाशंकर सिंह, अखिलेश सिंह, राजेश्वर सिंह, मुनमुन सिंह, आनंद कुमार आदि ने बताया कि एक तो महंगी खाद और बीज देकर धान और मक्का की फसल की खेती की जाती है। वहीं फसल तैयार होने पर नीलगायों का आतंक से सभी परेशान हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इससे मुक्ति दिलाने की मांग की है।