परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के मननपुरा चौहान टोला में गुरुवार को तीन दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर बड़हरिया स्थित यमुनागढ़ स्थित सरोवर के पास पहुंची जहां पंडित धनंजय मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण करा जल भरा गया। उसके बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां पूजा अर्चना शुरू हुआ। कलश यात्रा के दौरान भक्तिगीत एवं जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा।
कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। आचार्य ने बताया कि दो दिन अष्टयाम का कार्यक्रम होगा और अंत में शिव प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा व हवन के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस मौके पर पंडित राकेश तिवारी, अशोक मिश्रा और उनके सहयोगियों द्वारा पूजा कराया जाएगा। इस मौके पर यज्ञाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष योगेंद्र चौहान, सचिव कन्हैया चौहान, कैलाश चौहान, रवींद्र चौहान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…
परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…
परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…