महाराजगंज: महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारी को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना परिसर में गुरुवार को महाशिवरात्रि की तैयारी को ले थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने पदाधिकारियों व महाशिवरात्रि मेला आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने कहा कि शिव बरात निकालने का जो रूट निर्धारित है उसका अक्षरशः पालन होना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों से कहा कि शिव बरात में समय, शांति व्यवस्था बनाए रखना आपका कर्तव्य है।

महोत्सव को ले शहर की साफ सफाई की जिम्मेदारी नगर पंचायत को दी गई। वहीं शिव बरात के समय तक विद्युत आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जलाभिषेक से लेकर शिव बरात तक शहर के सभी चौक-चौराहे पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेंगे। साथ ही महिला पुलिस की भी व्यवस्था रहेगी। बैठक में ईओ हरिश्चंद्र, सीओ रवींद्र राम, पवन कुमार, प्रो. सुबोध सिंह, मानवेंद्र कुमार अभय आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024

बड़हरिया: युवक की हत्या के पांच दिन बाद भी मामले का उद्भेदन करने में पुलिस विफल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ दक्षिण टोला और सदरपुर चंवर में…

April 29, 2024

हसनपुरा: मोटर चोरी की प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एम एच नगर थानाक्षेत्र के मंदरौली गांव में रविवार की…

April 29, 2024

महाराजगंज: दहेज हत्या का आरोपित गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज थाना कांड संख्या 335/23 के प्राथमिक अभियुक्त को पुलिस ने…

April 29, 2024

दारौंदा: ट्रेन से गिरने से यात्री घायल

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा पूर्वोत्तर रेलवे के दारौंदा- चैनवा रेलखंड के बीच कमसड़ा गांव के समीप…

April 29, 2024

बड़हरिया: अलग-अलग मामले में आठ गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना की टीम ने रविवार को विभिन्न जगहों पर छापेमारी…

April 29, 2024