बड़हरिया: गरीब बेटी की शादी की मदद में आगे आए समाजसेवी

0

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया गरीबों की बेटी का हाथ पीला करने में मदद करना धर्म व पुण्य कार्य है। इसके लिए समाजसेवी योगापुर कोठी निवासी नवीन सिंह पटेल गरीब बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहयोग पुण्य का कार्य कर रहे हैं। उनके कार्य की क्षेत्र में चर्चा जोरों पर हो रही है। बताते हैं कि याेगापुर कोठी निवासी महादेव प्रसाद की पुत्री सोनिया कुमारी की शादी 21 मई को है। महादेव प्रसाद काफी गरीब परिवार से आते हैं। वे बीमार व कमजोर हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2023 05 20 at 8.09.06 PM 1

वे किसी तरह मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। उन्हें तीन पुत्रियां हैं। इसमें सबसे बड़ी पुत्री सोनिया कुमारी की शादी 21 मई को है। शादी में बरातियों को नाश्ता, भोजन आदि खर्च के लिए गुप्त रूप से लिफाफे में राशि प्रदान की। उन्होंने कितनी राशि प्रदान की उसे गुप्त रखा। राशि मिलने के बाद महादेव प्रसाद ने इस कार्य के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया। ज्ञात हो कि समाजसेवी नवीन सिंह पटेल दर्जनों हिंदू-मुस्लिम के गरीब परिवार को शादी में मदद करते आए हैं। इस मौके पर मुकेश कुमार व अन्य लोग उपस्थित थे।