बड़हरिया: सावना गोली कांड में दो को जेल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सावना गोलीकांड में पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही कार्रवाई के संबंध में बताया जाता है कि सुनील कुमार सिंह ने लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए गांव के रवींद्र सिंह को नामजद किया था। इन पर गोलीबारी का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने रवींद्र सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी की थी। जबकि दूसरी प्राथमिकी रवींद्र कुमार सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है। इसमें सुनील सिंह पर मारपीट एवं गोली चलाने का गंभीर आरोप लगा है। इस शिकायत पर पुलिस ने 473/22 के तहत सुनील सिंह के खिलाफ प्राथमिकी कर ली है। इसके बाद पुलिस दोनाें आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।