बड़हरिया: भारत जोड़ो यात्रा के तहत कांग्रेस ने का जत्था मोतिहारी को रवाना

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय से जिलाध्यक्ष डा. विधुशेखर पांडेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं का जत्था रविवार को मोतिहारी के लिए रवाना हुआ। इसके पूर्व विभिन्न मार्गों पर पद यात्रा निकाली गई। इस संंबंध में जिलाध्यक्ष ने बताया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस के आदेश के आलोक में मंदार पर्वत से पद यात्रा शुरू हुई है, मोतिहारी होते हुए गया तक जाएगी। सिवान कांग्रेस की टीम इस उपयात्रा में शामिल होने के लिए मोतिहारी के लिए रवाना हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों की भर्त्सना करते हुए बताया कि इस सरकार ने विरोधियों की आवाज बंद करने के लिए सारे तिकड़म लगा ली है, तब जनता से सीधा संवाद करने के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो के नारे के साथ इस यात्रा को आरंभ किया गया है। इस मौके पर अशोक सिंह, प्रद्युम्न राय, डा. भगवान सिंह, जवाहर राम, शमीम अहमद खान, प्रखंड अध्यक्ष बच्चा सिंह आदि शामिल थे।