बड़हरिया: 16 लाख की लागत से बना जलापूर्ति केंद्र से अब तक नहीं टपका पानी

0

निर्माण काल से ही अपने उद्देश्य की पूर्ति में विफल रहा जलापूर्ति केंद्र

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लाक मैदान के दक्षिणी दिशा में करीब 16 लाख की लागत से बना जलापूर्ति केंद्र से अब तक एक बूंद भी पानी नहीं टपका। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। यह केंद्र अपने उद्देश्य से कोसों दूर है। ज्ञात हो कि इसका निर्माण लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा वर्ष 2001 में बनाया गया था। यह अपने निर्माण काल के 22 वर्ष बाद भी इसे चालू नहीं किया गया। यह शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के दौरान ही प्रावधानों के अनुरूप काम नहीं किया गया है। कार्य में काफी अनियमितता बरती गई है। जब भी इसको चालू किया जाता है तो पानी टंकी में नहीं जाकर सड़क पर फैल जाता है और सड़क पर जल जमाव हो जाता है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ज्ञात हो कि एक बड़हरिया के किलोमीटर परिधि के लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य मंत्री रामा देवी द्वारा 14 जनवरी 1996 मेंं इसका शिलान्यास किया गया था। इस केंद्र के बनने के बाद इसका उद्घाटन 30 मई 2001 में किया गया। उद्घाटन के बाद बाजार के आसपास के गावों में काफी खुशी हुई कि अब लोगों को शुद्ध जल मुहैया हो सकेगा, लेकिन मात्र यह दिखावा बनकर रह गया। विभाग द्वारा जहां तहां लगाए गए नल व पाइप टूटकर खराब हो गए हैं। तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह केंद्र चालू नहीं हो पा रहा है। यह प्रखंड मुख्यालय का यह एकलौता जलापूर्ति केंद्र है। जलापूर्ति केंद्र चालू नहीं होने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है। वहीं बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसमें सुधार के लिए पीएचइडी विभाग के जेई से बात कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।