बड़हरिया: सेना के जवान के राजस्थान में निधन पर शोक

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के महम्मदपुर गांव निवासी एक जवान का निधन मंगलवार की रात राजस्थान के गंगानगर में हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थे। मृतक की पहचान सेवानिवृत्त शिक्षक शिवजी सिंह के पुत्र के मुन्ना कुमार सिंह के रूप में हुई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक का माहौल है। बताया जाता है कि मुन्ना सिंह राजस्थान के गंगानगर में 10 वीं बटालियन के बिहार रेजिमेंट में नायक पद पर कार्यरत थे। वे पांच दिनों से बीमार थे। उनका इलाज गंगानगर स्थित सेना के हास्पिटल में चल रहा था। इस दौरान मंगलवार की रात करीब आठ बजे उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वे तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी पत्नी नेहा कुमारी भी मुंगेर में बिहार पुलिस में कार्यरत है तथा उनके बड़े भाई प्रमोद सिंह भी बिहार पुलिस में हैं। मृतक को दो पुत्र आलोक कुमार व अर्णव कुमार हैं। दोनों मासूम हैं। बताया जाता है कि मुन्ना कुमार सिंह 10 दिनों पूर्व तक लद्दाख के गलवान घाटी में तैनात थे। वहां से गंगानगर आने के बाद से उन्हें बुखार आने लगा था और बुखार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके बड़े भाई विनोद सिंह ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर सेना के हेलीकाप्टर से गुरुवार की शाम तक पटना आएगा और वहां से घर गांव लाया जाएगा।