बड़हरिया: जंगली जानवर ने दो व्यक्ति को काटकर किया घायल

0

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गुलरबग्गा गांव में रविवार को सुबह टहलने के एक जंगली जानवर ने हमला कर दो लोगों को काट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान शिवधर हाता निवासी अवध लाल प्रसाद एवं शिव वंशी प्रसाद बताए जाते हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

बताया जात है कि अवध लाल प्रसाद तथा शिव वंशी समेत कुछ ग्रामीणों के साथ रविवार की सुबह बड़हरिया-मीरगंज मुख्य मार्ग पर गुलरबग्गा गांव के समीप टहल रहे थे तभी एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर कई जग काट लिया। इस दौरान दोनों व्यक्तियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए उक्त जानवर को मार गिराया। स्थानीय लोगों ने उक्त दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का इलाज किया गया। वहीं इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here