बड़हरिया: औराई पंचायत के पैक्स चुनाव को ले नामांकन शुरू, अध्यक्ष पद के लिए दो व कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए एक अभ्यर्थी ने किया नामांकन

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तब्बू खातून के समक्ष बड़हरिया के औराई पंचायत में होने वाले पैक्स अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों का हुआ नामांकन गुरुवार को आरंभ हो गया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दो तथा कार्यकारिणी सदस्य के लिए एक अभ्यर्थी द्वारा नामांकन किया गया है। जानकारी के अनुसार अमरजीत यादव और हरेराम साह ने अध्यक्ष तथा जितेंद्र कुमार ने कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन किया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

यह जानकारी देते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि नामांकन तीन नवंबर तक चलेगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा तथा प्रतिक चिह्न का वितरण छह नवंबर तक होगा तथा मतदान एवं मतगणना की तिथि 25 नवंबर को निर्धारित है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तब्बू खातून ने बताया कि औराई पंचायत का कार्यकाल खत्म होने के उपरांत यह नामांकन कराया जा रहा है। इस मौके पर प्रखंड प्रभारी बीडीओ विनीत कुमार, बीसीओ जुबेर अहमद, प्रधान लिपिक बाबूराम, चुनाव सहायक अशोक कुमार सहित प्रखंड के अन्य कर्मी उपस्थित थे।