बड़हरिया: मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने किया छठ घाट का निरीक्षण

0
nirikshan

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया छठ पूजा को दो दिन शेष रह गए हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में छठ पूजा की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर छठ घाटाें की साफ-सफाई जोरों पर है। बड़हरिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नसीम अख्तर ने नगर पंचायत के बड़हरिया शिव मंदिर, खानपुर, सुरहिया सहित कई वार्ड में बने छठ घाटों का निरीक्षण छठ घाट की सफाई का जायजा लिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं छठ घाट पर जाने वाली रास्ता की साफ-सफाई व मरम्मत भी कराया। उन्होंने बताया कि छठ के दिन प्रकाश की भी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री का भी वितरण किया जाएगा। छठ व्रतियों को कोई परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाएगा। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।