भगवानपुर हाट: जलवायु के अनुकूल खेती की जानकारी काे किसानों का जत्था बक्सर रवाना

0
kishan

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर के नेतृत्व में शुक्रवार को जलवायु के अनुकूल कृषि कार्यक्रम के अंतर्गत 100 किसानों का जत्था परिभ्रमण एवं कृषक प्रक्षेत्र परिभ्रमण कृषि विज्ञान केंद्र बक्सर के लिए रवाना हुआ। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डा. अनुराधा रंजन कुमारी द्वारा किसानों को बक्सर कृषि विज्ञान केंद्र के लिए रवाना किया गया। किसानों के साथ केंद्र के वैज्ञानिक डा. नंदीशा, एसआरएफ शिवम चौबे, प्रशांत कुमार एवं रावे के छात्र भी परिभ्रमण के लिए गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

डा. अनुराधा रंजन ने कहा कि जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम एक कृषि प्रणाली है, इसमें किसानों को मौसम के अनुकूल फसलों की बाेआई और कटाई तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती करना सिखाया जाता है। जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम की महत्वपूर्ण बातें फसल की उत्पादकता बढ़ाती है।

जलवायु के अनुकूल कृषि से किसानों की लागत में कमी आती है और अधिक लाभ मिलता है। इस परिभ्रमण के 100 किसानों में 50 किसान भोपतपुर भरथिया, सिकटियां एवं सैदपुरा एवं 50 किसान मीरजुमला एवं शंकरपुर के शामिल हैं। परिभ्रमण के दौरान किसानों को जीरो टिलेज लगे डीएसआर रेज बेड प्लांटिंग मक्का इत्यादि फसलों एवं तकनीकी के अवलोकन की जानकारी दी जाएगी जिससे किसान नई तकनीकी को समझ सकें और इसका उपयोग अपनी खेती में कर सकेंगे।