भगवानपुर हाट: बरात में फरमाइशी गीत के विवाद में वधू के भाई को चाकू मार किया घायल, रेफर

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र सराय पड़ौली महादलित टोला में सोमवार की रात्रि आई बरात में आर्केस्ट्रा के दौरान फरमाइशी गीत को ले दो पक्षों में हुई मारपीट हो गई। इसमें वधू के भाई को शरारती तत्वों ने चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल काे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बता सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान हिरामन राम के पुत्र विकेश कुमार राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सोमवार की रात्रि सराय पड़ौली महादलित टोला में हिरामन राम के घर उनकी लड़की की बरात नबीगंज ओपी के मदारपुर बलुआ से आई थी। इस दौरान द्वार पूजा के बाद सभी बराती जनवासा में चले गए थे। जनवासा में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा फरमाइशी गीत बजाने की मांग की जाने लगी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस पर बराती पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। इसकी सूचना बरातियों ने वधू पक्ष के लोगों को दी। इसकी सूचना मिलते ही वधू के भाई विकेश कुमार राम जनवासा में पहुंच फरमाइशी गीत का विरोध करना शुरू किया। फरमाइशी गीत को ले उसका कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। इस क्रम में किसी ने विकेश कुमार राम पर चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसआइ वीर बहादुर सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही सभी शरारती तत्व फरार हो गए। वर पक्ष के लोग भय के कारण वधू पक्ष के दरवाजे पर शरण लिए हुए थे।

घायल को स्वजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में हिरामन राम ने मंगलवार को थाना में आवेदन देकर पड़ोसी गांव मिश्रवलिया निवासी प्रदीप यादव, धीरज यादव, दीपू यादव, पंकज यादव, सोना यादव सहित अन्य लोगों पर हथियार से लैस होकर बरात में पहुंच फरमाइशी गीत बजाने को कहा गया। इसका विरोध करने पर पुत्र विकेश कुमार राम को चाकू से प्रहार कर घायल करने तथा हंगामा करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष के आवेदन पर आगे की करवाई की जा रही है।