भगवानपुर हाट: मानस कथा सुनने से कलयुग में ईश्वर का मिलता है कृपा : स्वामी राम शंकर

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान: कलयुग में ईश्वर की कृपा पाने के लिए मानस कथा का श्रवण जरूर करें। यह बात हिमाचल प्रदेश से पधारे राम कथा वाचक स्वामी राम शंकर ने मंगलवार को अपने सात दिवसीय संगीतमय राम कथा के प्रथम दिन सारीपट्टी ( रौनक नगर) स्थित दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में कही। उन्होंने राम कथा का महत्व को बताते हुए कहा कि मानव को मोक्ष की प्राप्ति के लिए मृत्यु लोक में ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम का जाप करनी चाहिए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कहा कि राम चरित मानस एक ऐसा ग्रंथ है जिसके पढ़ने एवं श्रवण करने मात्र से प्राणी ईश्वर के सानिध्य प्राप्त कर लेता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर का नाम जपने के लिए अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं है। अपना कर्म करते हर समय राम नाम का जाप किया जा सकता है। स्वामी जी ने कहा कि राम का भक्ति कर हनुमान भगवान के सबसे प्रिय के रूप में विख्यात हुए। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।