भगवानपुर हाट: कर्पूरी चर्चा तैयारी समिति की बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर कालेज परिसर में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में कर्पूरी चर्चा की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने कहा कि भगवानपुर कालेज परिसर में तीन नवंबर को कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसमें काफी संख्या में लोग भाग लेंगे। वहीं बैठक में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना-अपना सुझाव दिया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

कर्पूरी चर्चा में विशेषकर अतिपिछड़ा समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर रणनीति तय हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार पर बल दिया गया। ज्ञात हो कि जन नायक कर्पूरी चर्चा के मुख्य अतिथि जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा होंगे। बैठक में पूर्व विधायक हेम नारायण साह, मर्तुजा अली कैसर, प्राचार्य प्रो. अभय कुमार, संदेश महतो, पूर्व विधायक मानिक चंद राय, विशंभर सिंह, जिला महासचिव जफर अली आदि उपस्थित थे।