भगवानपुर हाट: अगहनी धान की हुई क्रॉप कटिंग

0
kishan

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मस्थान गांव में मंगलवार को किसान नंदकिशोर प्रसाद की खेत में हुई अगहनी धान की फसल तैयार होने पर प्रमंडलीय उप निदेशक (सांख्यिकी) की उपस्थिति में कटाई कराई गई। धान की क्राप कटिंग 10×5 मीटर क्षेत्रफल में कराई गई। इस दौरान 22.080 किलो ग्राम धान प्राप्त किया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सारण प्रमंडल के उपनिदेशक (सांख्यिकी) शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि सरकार द्वारा अगहनी धान की उपज की जानकारी प्राप्त करने के लिए क्राप कटिंग कराई गई है। इस मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सुभाष राम, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मनोज कुमार प्रसाद, प्रखंड कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार मांझी, कृषि समन्वयक प्रमोद कुमार राम, किसान सलाहकार तारकेश्वर कुमार सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।