भगवानपुर हाट: दो सौ जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड में गलन भरी ठंड को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा जिला मंत्री अवधेश कुमार पांडेय ने बलहां एराजी पंचायत में करीब 300 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि बलहां एराजी पंचायत के बादरजमी, रसूलपुर, डेहरी, मतनपुरा आदि गांवों में गरीब परिवार के दरवाजे पर जाकर जरूरतमंद लोगों के बीच करीब दो हजार कंबल का वितरण किया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

उन्होंने ठंड में ठिठुर रहे गरीब तबके के बुजुर्गों को कंबल ओढ़ाकर उनकी सेवा कर उनका आशीर्वाद लिया। मौके पर स्थानीय मुखिया पम्मी कुमारी, आलोक पांडेय, द्वारिका राय, सुदीश महतो, रवि साह, विनोद महतो, सत्येंद्र यादव व अन्य लोग थे। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि जरूरतमंदों की सेवा भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चाहिए कि कड़ाके के इस ठंड में प्रशासन के जरिए जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराएं तथा गरीबों की बस्ती में अलाव की व्यवस्था करें।