भगवानपुर हाट: कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा बना आफत

0
  • सुबह में कुहासे में सड़कों पर रेंगती दिखी जिंदगी
  • लाइट जला सड़कों पर सुबह में चलते सभी वाहन

परवेज अख्तर/सिवान: कड़ाके के ठंड के बीच शुक्रवार को दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन होने से लोगों के चेहरे खिल गए। लोगों ने बाहर निकलकर धूप का आनंद लिया। लेकिन शाम से लेकर सुबह तक कड़ाके की ठंड से कनकनी और कुहासे से रहे लोग परेशान हैं। शुक्रवार की सुबह में देर तक कुहासे में सड़कों पर जिंदगी रेंगती दिखी। लाइट जला सड़कों पर सुबह में वाहन चलते दिखे। पछिया हवा से वातावरण में कनकनी बनी हुई है। सुबह की पहली पहर करीब 11 बजे तक चारों तरफ कुहासा फैला रहा। इससे मुख्य मार्ग एनएच 331 और स्टेट हाईवे 73 से होकर गुजरने वाली सवारी व मालवाहक वाहन रेंगते देखे गए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

सुबह के कोहरे में हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था। सड़क पर चलने वाले वाहन लाइट के साथ साथ हॉर्न का भी सहारा ले रहे थे ताकि कुहासे में कोई सामने न आ जाए। दिन में करीब ग्यारह बजे के बाद कुहासा छंटने पर सूर्यदेव दिखाई देना शुरू किए। तब जाकर लोग घरों से निकल सूर्य की गर्मी लेना शुरू किए। सूर्यदेव का दर्शन होने पर लोगों को राहत मिली। लेकिन, पछिया हवा से वातावरण में कनकनी बनी रही। शाम होते ही ठंड का प्रकोप फिर बढ़ गया। इससे बदलते मौसम में लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 19 जबकि न्यूनतम 9 डिग्री रेकॉर्ड किया गया।