भगवानपुर हाट: बैठक में संगठन की मजबूती पर दिया गया बल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय स्थित कालेज परिसर में रविवार को नोनिया, बिंद एवं बेलदार संघ की बैठक उमेश कुमार महतो की अध्यक्षता में हई। बैठक में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। पूर्व मुखिया नागेंद्र प्रसाद ने कहा कि समाज में जब तक शिक्षा का स्तर में सुधार नहीं होगा समाज संगठित नहीं होगा और समाज संगठित नहीं होगा तो विकास नहीं होगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने लोगों से शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। पूर्व मुखिया श्रवण महतो ने नमक रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे नारे के साथ चलो गांव की ओर अभियान पर चर्चा की। इस अवसर पर रामकेवल महतो, परशुराम चौहान, सुनील प्रसाद, मणिलाल महतो, अर्जुन महतो, बंगाली महतो, अनिल कुमार महतो, निरंजन आदि उपस्थित थे।