भगवानपुर हाट: मां जरती प्राण प्रतिष्ठा को निकली कलश यात्रा, वातावरण हुआ भक्तिमय

0
kalas

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के जलपुरवा गांव स्थित मां जरती की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 501 कन्याओं ने भाग लिया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर जलपुरवा पोखरा से होते हुए पुरैनिया पोखरा पहुंची जहां वैदिक मंत्रों के साथ जलभरी की गई। उसके बाद कलश यात्रा विमल चौक होते हुए मंदिर परिसर पहुंची जहां कलश स्थापना की गई। कलश यात्रा में भक्ति गीत जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ग्रामीणों के अनुसार मां जरती का स्थान समतल भूमि से नीचे हो गया था। इस कारण बरसात के दिनों में पानी लग जाता था। इससे पूजा करने में परेशानी होती थी। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से राशि इकट्ठा कर स्थान को ऊंचा कराया है। मां जरती के पिंड की प्राण प्रतिष्ठा आचार्य हृदया नंद द्वारा किया जाएगा। ग्रामीण सुमंत सिंह ने बताया कि तीन फरवरी से देवी स्थान पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए चंदन सिंह, उपेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, सुमंत सिंह, राजकिशोर सिंह आदि सहयोग शामिल है।