भगवानपुर हाट: महाराष्ट्र की पुलिस ने किया महिला को बरामद, पति फरार

0

परवेज अख्तर/सिवान: एक साल से अधिक समय से गायब महिला को शनिवार की शाम महाराष्ट्र की पुलिस ने स्थानीय थाने के सहयोग से मीरहाता गांव से बरामद किया। बरामद महिला मुकेश कुमार की पत्नी के रूप में विगत एक साल से उसके घर थी। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र की तीन सदस्य् पुलिस टीम एसआइ सागर सिंदे के नेतृत्व में भगवानपुर थाना पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से मीरहाता गांव स्थित मुकेश कुमार के घर छापेमारी कर साइनी कुमारी नामक महिला को बरामद कर लिया और अपने साथ महाराष्ट्र लेकर चली गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

महाराष्ट्र से आई पुलिस टीम में एक महिला सिपाही भी शामिल थी। पुलिस ने मुकेश कुमार की तालाश की, लेकिन वह छापेमारी की भनक लगते भागने में सफल रहा। बरामद महिला ने महाराष्ट्र पुलिस को मुकेश कुमार के साथ एक वर्ष पूर्व शादी कर लेने तथा स्वेच्छा से उसके साथ पत्नी के रूप में रहने की बात कहते हुए स्टांप पेपर पर शादी करने का प्रमाण पत्र दिया, लेकिन महाराष्ट्र पुलिस ने कहा कि महाराष्ट्र के थाने में प्राथमिकी है इसलिए वहां के न्यायालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसके बाद न्यायालय निर्णयानुसार ही आगे की कार्रवाई होगी। ज्ञात हो कि महिला के पिता हनुमंता महतो ने महाराष्ट्र के थाणे थाने में अपनी पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी कराई थी। उसके आधार पर पुलिस पता कर यहां पहुंची थी।