भगवानपुर हाट: अपना किसान पार्टी के विस्तार को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की बैठक की

0

परवेज अख्तर/सिवान: अपना किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयलाल प्रसाद सिंह कुशवाहा ने रविवार को भगवानपुर बाजार में पार्टी के विस्तार को लेकर बैठक की। बैठक में उन्होंने पार्टी के विस्तार करने तथा जमीनी स्तर पर मजबूर करने को लेकर कार्यकताओं के साथ चर्चा की। कहा कि देश में आजादी के बाद किसानों के आर्थिक मजबूती के लिए किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसानों के लिए काम करती है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

किसानों को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाकर उन्हें संगठित करने का काम कर रहे हैं। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नागमणि को सारण प्रमंडल का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्वकर्मा शर्मा, प्रदेश संयोजक राधेश्याम शर्मा, लक्ष्मीकांत प्रसाद, आनन्दी मंडल, संगठन मंत्री यशपाल कुमार पासवान, रंजीत कुमार सिंह व रविन्द्र सिंह थे।