परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के मैरी सलेमपुर गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा की तैयारी अंतिम चरण में है। ग्रामीण विकास कुमार ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यहां छह से 12 सितंबर तक गांव के ठाकुरबाड़ी के परिसर में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन की सफलता के लिए ग्रामीण स्तर पर बैठक कर तैयारी की समीक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि कथावाचक वृंदावन के आचार्य अमित महाराज द्वारा कथा किया जाएगा।
इस अवसर पर वृंदावन से ही पधारे आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन एवं पूजा पाठ सम्पन्न कराया जाएगा। आयोजन के प्रथम दिन छह सितंबर को 201 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा रामपुर लौवा पोखरा से जल भरकर अनुष्ठान स्थल ठाकुरबाड़ी पहुंचेगी। इस दौरान सात दिनों तक विशाल भंडारा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विमल ठाकुर, पूर्व मुखिया हरेश सिंह, विक्रमा सिंह, मदन महतो, मनोज सिंह, शैलेंद्र शुक्ल, जगन्नाथ ठाकुर, विजय सिंह आदि जुटे हुए हैं।
परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…
परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…
परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…