हसनपुरा: मारुति नंदन यज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ को ले निकली कलश यात्रा

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के तेलकथू उप स्वास्थ्य केंद्र स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित मारुति नंदनयज्ञ सह प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ को ले रविवार को गाजे, बाजे, ढोल, नगाड़े के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से आरंभ होकर पठान टोली होते हुए अटकहां, सुरुहुरीडीह बाजार स्थित दिगेश्वर नाथ तालाब के समीप पहुंची जहां यज्ञाचार्य अजीत कुमार मिश्र के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी की गई।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

WhatsApp Image 2023 05 21 at 8.29.45 PM

इसके बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा के यजमान सुरेंद्र यादव, रीता देवी, रामदेव यादव, इंदू देवी, लालमोहर यादव, कुंती देवी, रामदर्शन यादव, आरती देवी समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बताया कि महायज्ञ में प्रतिदिन शाम कथावाचक किरण त्रिपाठी द्वारा प्रवचन किया जाएगा। यह महायज्ञ पांच दिनों तक चलेगा। इस मौके पर मुखदेव यादव, रमाशंकर यादव, सत्यनारायण यादव, सुगांती देवी, मुखिया सुरेश प्रसाद महतो, पैक्स अध्यक्ष देवाचंद यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।