भगवानपुर हाट :राम नाम स्मरण मात्र से होता है कष्ट दूर : स्वामी राम शंकर

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान: राम नाम के स्मरण मात्र से कष्ट दूर हो जाता है। भगवान राम के नाम में वह शक्ति है जिसके स्मरण मात्र से सभी प्रकार के पापों का नाश होता है। यह बात राम कथा वाचक स्वामी राम शंकर महाराज ने अपने सात दिवसीय कथा वाचन के तीसरे दिन गुरुवार को सारीपट्टी रौनक नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में कही। उन्होंने कहा कि भगवान राम का अनन्य भक्त बनें। भव सागर पार करने का एक मात्र सहारा राम नाम का जाप है। उन्होंने कहा कि भगवान कभी भी अपने भक्त को निराश नहीं करते हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

उन्होंने कहा कि हनुमान जी, माता संवरी, केवट, विभीषण, अहिल्या सहित अन्य भक्तों को अपना कृपा पात्र बना लिया था, क्योंकि सभी भगवान का अनन्य भक्त थे। स्वामी ने कहा कि धर्मावलंबी बनेंगे तो कुल में गौरव बढ़ाने वाला संतान होगा। उन्होंने कहा कि जब अवध में राम सहित चारों भाइयों का जन्म हुआ था तो धरती से लेकर आकाश तक मानव से लेकर देवतागण तक हर्षित हुए थे। कथा को आगे कहते हुए उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं जिस देश में भगवान राम का जन्म हुआ था। हमारा भी जन्म उसी भारत देश में हुआ है। इसलिए हमें भी अवध का अवधेश बनना चाहिए।