भगवानपुर हाट: खेल मैदान का विवाद पहुंचा मुख्यमंत्री के जनता दरबार

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के हिलसड़ स्थित इंद्र सिंह उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज के खेल मैदान को लेकर चल रहा विवाद सोमवार को दूसरी बार मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंचा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इस मामले में हिलसड़ निवासी नवीन कुमार सिंह ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंच कर स्कूल के खेल मैदान को बचाने की गुहार लगाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर कहा है कि विद्यालय के खेल मैदान के बड़े भूभाग को कुछ लोगों द्वारा बिक्री की जा रही है इससे छात्रों के खेल का मैदान समाप्त हो रहा है।