भगवानपुर हाट: वृद्ध का शव घर आने पर मचा कोहराम

0
Dead Body
  • घर के पीछे बगीचा में पेड़ से लटका मिला था शव
  • वृद्ध की संदिग्ध स्थिति में मौत होने की हो रही चर्चा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महम्मदा पूर्व टोला में शुक्रवार की दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद वृद्ध का शव आने पर कोहराम मच गया। गांव के साठ वर्षीय फूलन सिंह की गुरुवार की शाम संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। उसके घर के पीछे बगीचा में पेड़ से लटकता हुआ उसका शव मिला था। शुक्रवार को दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। पास-पड़ोस की महिलाएं मृतक की पत्नी करूणा देवी व उसकी पुत्रियों व अन्य परिजनों को सांत्वना देने व ढांढस बंधाने में जुटी थीं। परिजनों ने दोपहर बाद शव का दाह-संस्कार कर दिया गया। मौके पर पूर्व मुखिया नागेन्द्र प्रसाद, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार सिंह, ललन सिंह, सुदामा सिंह, लखपति सिंह, हजारी सिंह, लालबाबू सिंह व अन्य लोग थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

ठेला चलाने का काम करता था फूलन सिंह

फूलन सिंह ठेला चलाकर परिवार चलाने में सहयोग करता था। उसके चार पुत्र अजय कुमार सिंह, सुजय कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह व धनंजय कुमार सिंह तथा तीन पुत्रियां शारदा कुमारी, रीना कुमारी व काजल कुमारी हैं। उसके चारों पुत्र कोलकाता में मजदूरी करते हैं। पिता की मौत की खबर सुनकर सभी घर आ गए हैं। मृतक के दो पुत्रों विजय व धनंजय तथा छोटी पुत्री काजल की अभी शादी नहीं हुई है। दो पुत्र व दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। बड़े पुत्र अजय ने पिता को मुखाग्नि दी। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। कोई इसे घरेलू समस्या से पीड़ित होकर फांसी लगाकर जान दे देने की बात कर रहा है, तो कोई उसकी मौत को संदिग्ध बता रहा है।