भगवानपुर हाट: अज्ञात महिला की तबीयत खराब होने पर सीएचसी के कराया गया भर्ती

0
Siwan Online banner

परवेज अख्तर/सिवान: भगवानपुर हाट मुख्यालय स्थित भगवानपुर बाजार में गुरुवार को एक अज्ञात महिला तबीयत खराब होने के कारण अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बेहोश महिला का कोई पता नहीं चलने के कारण अस्पताल कर्मी उसे सदर अस्पताल ले गए। जानकर सूत्रों के अनुसार महिला कुछ समय से बाजार में देखी जा रही थी। ऐसा माना जाता है कि उक्त महिला घर से कहीं जाने के लिए भगवानपुर आई थी अथवा बाजार से खरीदारी करने पहुंची थी। समाचार प्रेषण तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali