भगवानपुर हाट: देसी शराब के साथ महिला धंधेबाज गिरफ्तार

0
sharab

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महम्मदा गांव से शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर बीस लीटर शराब के साथ महिला धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पीएसआई रजनी कुमारी ने पति-पत्नी द्वारा शराब बेंचे जाने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस बलों के साथ श्रीभगवान सहनी के घर छापेमारी की।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
WhatsApp Image 2023-03-22 at 10.10.08 PM (2)

छापेमारी में कारोबारी के घर से बीस लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने महिला कारोबारी देवंती देवी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका पति श्रीभगवान सहनी फरार हो गया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले में पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।